NEET परीक्षा से पहले NTA ने अभ्यर्थियों के लिए शिकायत दर्ज कराने का प्लैटफॉर्म किया लॉन्च
नीट यूजी-2025 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए नया प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। अभ्यर्थी 4-मई शाम 5-बजे तक इस प्लैटफॉर्म के ज़रिए फर्ज़ी सोशल मीडिया अकाउंट या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत कर सकते हैं। यह पहल परीक्षा की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत शुरू की गई है।
read more at इंडिया टीवी


