NEET विवाद के बीच NTA प्रमुख के पद से हटाए गए सुबोध कुमार सिंह कौन हैं?
एनईईटी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं को लेकर विवादों के बीच सुबोध कुमार सिंह को नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी व छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी सिंह ने आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग और इग्नू से एमबीए किया है। उन्होंने 2009-2018 के बीच छत्तीसगढ़ सीएमओ में कार्य किया है।


