Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NFRA ने Zee ऑडिट में चूक को लेकर Deloitte पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 25 December, 2024
नैशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) ने वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 के दौरान ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ लिमिटेड (ज़ील) के ऑडिट में कथित चूक के लिए डेलॉइट हैस्किन्स ऐंड सेल्स एलएलपी पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एंगेजमेंट पार्टनर एबी जानी पर ₹10 लाख और एंगेजमेंट क्वॉलिटी कंट्रोल रिव्यू पार्टनर राकेश शर्मा पर ₹5 लाख की पेनल्टी लगाई है।