Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NHAI ने जनरल मैनेजर के 20 पद समेत 60 पदों पर निकाली भर्ती

short by रघुवर झा / on Friday, 30 August, 2024
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जनरल मैनेजर (तकनीकी) के 20 पद समेत 60 पदों पर भर्ती निकाली है। जनरल मैनेजर के अलावा डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) के 20 और मैनेजर (तकनीकी) के 20 पदों पर भर्तियां होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर तक एनएचएआई की वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।