NHPC में ट्रेनी अफसरों के 44 पदों पर निकली भर्ती, ₹16-₹17 लाख तक का होगा पैकेज
भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने एचआर, पीआर और लॉ ट्रेनी ऑफिसर के 44 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन UGC NET व CLAT PG स्कोर के आधार पर होगा। उम्मीदवार nhpcindia.com पर जाकर 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, शुरुआती सालाना पैकेज करीब ₹16-₹17 लाख हो सकता है।
read more at Timesnowhindi


