NIA ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, बब्बर खालसा से था कनेक्शन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बताया है कि रविवार को एक खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार किया गया खालिस्तानी आतंकी बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से जुड़ा हुआ था। एनआईए के मुताबिक, 2016 में नाभा जेल से भागने वाले दुर्दांत अपराधियों में से एक था।
read more at News24 हिंदी


