Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NIACL ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर निकाली भर्ती, 6 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

short by Himanshu / on Tuesday, 30 June, 2026
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹12,300 स्टाइपेंड दिया जाएगा।