चीन की हो जाएंगी आदित्य बिड़ला ग्रुप की दो कंपनियां, $265 मिलियन में हुई डील
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ की सब्सिडियरी नोवेलिस ने चीन में अपनी दो इकाइयां बेचने का समझौता किया है। यह डील $265 मिलियन में शेन्झेन होंगझी इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट के साथ हुई है। नियामकीय मंज़ूरियों के बाद यह सौदा 12 महीनों में पूरा होगा। इस खबर के चलते हिंडाल्को का शेयर फोकस में रह सकता है।
read more at Zeebiz


