NTPC ने लिस्टेड कंपनी के प्रोजेक्ट को किया रद्द, अब शेयर पर निवेशकों की होगी नज़र
NTPC ने महाराष्ट्र के मौदा सुपरथर्मल पावर स्टेशन में 400 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना का ₹413.37 करोड़ का ठेका GR Infraprojects से रद्द कर दिया है। बकौल कंपनी, ठेकेदार तय प्रगति और संविदात्मक जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर सका। NTPC ने करीब ₹91 करोड़ की सिक्योरिटीज़ भुना ली हैं और परियोजना के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
read more at हिन्दुस्तान


