Nvidia के CEO के बच्चों को कंपनी से मिल रहा ₹22 करोड़ सालाना मुआवज़ा, क्या करते हैं दोनों?
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के दोनों बच्चों मैडिसन और स्पेंसर को एनवीडिया में करोड़ों का वेतन मिलता है। एनवीडिया की 2026 की प्रॉक्सी फाइलिंग के मुताबिक, मैडिसन ने $1.23 मिलियन (लगभग ₹11.55 करोड़) और स्पेंसर ने $1.32 मिलियन (करीब ₹12.40 करोड़) की कमाई की। मैडिसन कंपनी में सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव हैं और स्पेंसर रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स का काम संभालते हैं।
read more at Hindustan Times


