NYT ने पहलगाम के गुनहगारों को आतंकी की जगह कहा 'उग्रवादी', US की समिति ने दिया जवाब
विदेश मामलों को लेकर अमेरिकी हाउस समिति ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया है जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को आतंकी की जगह 'उग्रवादी' बताया गया है। समिति ने लिखा, "न्यूयॉर्क टाइम्स, हमने इसे आपके लिए ठीक कर दिया है। सीधी बात है कि यह एक आतंकी हमला था।"
read more at X


