ODI रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद आईसीसी द्वारा जारी की गई बल्लेबाज़ों की ODI रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं और उन्होंने विराट कोहली (5) को पछाड़ दिया है। टॉप 10 में 4 भारतीय हैं जिनमें शुभमन गिल पहले और श्रेयस आठवें नंबर पर हैं। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
read more at ICC


