Orient Cables के शेयरों की ₹450 पर NSE में लिस्टिंग, पहले दिन ही हुआ तगड़ा फायदा
ओरिएंट केबल्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों की आज (सोमवार) शेयर बाज़ार में शानदार लिस्टिंग हुई। ₹272 के प्राइस बैंड के मुकाबले एनएसई (NSE) पर यह शेयर 65.44% प्रीमियम के साथ ₹450 पर दर्ज हुआ। वहीं, बीएसई (BSE) पर इसकी लिस्टिंग ₹448.10 पर हुई। गौरतलब है कि ₹552 करोड़ के इस आईपीओ को 97 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।
read more at हिन्दुस्तान


