Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PAK के खिलाफ एशिया कप, विश्व कप व चैंपियंस ट्राफी में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने कोहली

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 24 February, 2025
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा। इसके साथ ही कोहली विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले, विराट ने 2015 विश्व कप, 2012 एशिया कप और 2023 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था।