PCMC चुनाव के लिए महायुति की सहयोगी अजित पवार की NCP ने शरद पावर संग फिर किया गठबंधन
महायुति गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) चुनाव एनसीपी (शरद पवार) के साथ मिलकर लड़ेगी। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने यह घोषणा की। पवार ने कहा, "इस गठबंधन के कारण परिवार एक बार फिर से एकजुट होगा।" गौरतलब है कि एनसीपी (शरद पवार) इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है।
read more at इंडिया टीवी


