रॉयल स्टैग-ब्लेंडर्स प्राइड वाली कंपनियां मुश्किल में, टैक्स छूट के लिए कैटेगरी बदलने का आरोप
रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे ब्रांड बनाने वाली पेरनोड रिकार्ड और डियाजियो की भारत में जांच हो रही है। आरोप है कि कंपनियों ने स्कॉच व्हिस्की कंसंट्रेट को ऐसी कैटेगरी में दिखाया, जिसपर भारत-यूके ट्रेड डील के तहत कम आयात शुल्क का लाभ मिल सकता था। डील के बाद कुछ स्कॉच पर शुल्क 150% से घटकर 75% हुआ है।
read more at Tv9hindi


