Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PM बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत ₹3,500/माह मिलने का दावा गलत, सरकार ने चेताया

short by तान्या झा / on Friday, 18 October, 2024
सोशल मीडिया पर एक लिंक के साथ मेसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री बेरोज़गार भत्ता योजना' के तहत हर महीने ₹3,500 देगी। हालांकि, पीआईबी ने इस दावे को फर्ज़ी बताते हुए 'X' पर लिखा, "सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है...संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें।"