Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PM मोदी के सचिव की बेटी-दामाद बनकर लोगों से ठगी करता था कपल, ओडिशा में हुआ गिरफ्तार

short by अपर्णा / on Tuesday, 31 December, 2024
ओडिशा पुलिस ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा की बेटी और दामाद बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कपल को भुवने‍श्वर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर भुवनेश्वर में अमीर व्यापारियों, बिल्डर, खनन संचालकों और अन्य प्रभावशाली लोगों को ठगा है।