Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PM मोदी ने अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड को भेंट किया महाकुंभ के गंगाजल से भरा कलश

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 17 March, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजेंस (डीएनआई) तुलसी गबार्ड से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रयागराज (यूपी) में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ से गंगाजल से भरा एक कलश भेंट किया। वहीं, गबार्ड ने प्रधानमंत्री मोदी को तुलसी की माला भेंट की। बकौल गबार्ड, वह अच्छे-बुरे समय में 'भगवद् गीता' का सहारा लेती हैं।