PM मोदी ने ओडिशा के सरकारी अस्पताल में आग लगने से मारे गए लोगों के लिए किया मुआवज़े का एलान
कटक (ओडिशा) में एससीबी मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के आईसीयू में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को ₹50,000 दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए कहा, "सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
read more at PMO


