Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PM मोदी ने बर्थडे कॉल के लिए पुतिन को दिया धन्यवाद, यूक्रेन संघर्ष पर मदद के लिए बढ़ाया हाथ

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 September 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई देने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, "हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "यूक्रेन संघर्ष को लेकर शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।"
read more at X