PPF, सुकन्या जैसी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में सरकार ने नहीं किया बदलाव, जानें रेट्स
सरकार ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है। फिलहाल, सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% जबकि 3 साल के सावधि जमा पर 7.1% की ब्याज दर है। पीपीएफ और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें क्रमशः 7.1% और 4% हैं। एनएससी पर ब्याज दर 7.7% और एससीएसएस पर 8.2% बरकरार रहेगी।
read more at हिन्दुस्तान


