'रामायण' की एडवांस बुकिंग रुकी, डिस्ट्रीब्यूटर्स-एग्ज़ीबिटर्स में रेवेन्यू को लेकर हुआ विवाद
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्ज़ीबिटर्स के बीच रेवेन्यू शेयरिंग विवाद के चलते अब तक शुरू नहीं हो पाई। डिस्ट्रीब्यूटर्स पहले हफ्ते में 60%, दूसरे में 50% और तीसरे हफ्ते में 40% रेवेन्यू शेयर चाहते हैं। जबकि सामान्य: डिस्ट्रीब्यूटर्स क्रमश: 52.5%, 45% और 37.5% लेते हैं।
read more at Timesnowhindi


