आदित्य बिड़ला कैपिटल ने बताया है कि उसे पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला फाइनेंस के साथ विलय के प्रस्ताव पर आरबीआई से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' मिल गया है। इसके बाद आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों में 19 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 6% तक तेज़ी देखी गई। हालांकि, विलय के प्रस्ताव पर कई वैधानिक मंज़ूरियां मिलना बाकी हैं।