Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RBI को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का CEO बताया

short by ऋषि राज / on Sunday, 17 November 2024
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के दफ्तर को शनिवार सुबह 11:00 बजे एक धमकी भरा कॉल आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल करने वाले शख्स ने खुद को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया और गाना गाने लगा। इसके बाद आरबीआई अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने रमाबाई थाने में मामला दर्ज कर लिया।