Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RBI की ब्याज दर में कटौती से बढ़ सकती है गाड़ियों की बिक्रीः एक्सपर्ट्स

short by Vipranshu / on Friday, 6 June, 2025
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती किए जाने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इससे ऑटो लोन सस्ते होंगे और बिक्री को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, "रेपो दरों में इस तरह की कटौती से ऑटोमोबाइल सेक्टर पर सकारात्मक असर पड़ेगा।"