RBI का बड़ा ऐलान - अब यूपीआई के जरिए जमा हो सकेंगे पैसे
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब लोग यूपीआई का उपयोग करके कैश डिपॉजिट मशीनों में कैश जमा कर सकेंगे। वर्तमान में, कैश डिपाजिट सर्विसेज केवल डेबिट कार्ड के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। RBI ने बताया कि इस पहल के लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
read more at ET NOW SWADESH


