RBI ने अजीत रत्नाकर जोशी को बनाया नया कार्यकारी निदेशक
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने डॉक्टर अजीत रत्नाकर जोशी को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए जोशी इसके अलावा सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग और वित्तीय स्थिरता विभाग की ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे। जोशी ने सांख्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम किया है।
read more at RBI


