Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RBI ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाए कई प्रतिबंध

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 13 February 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। आरबीआई ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को नए ऋण जारी करने से रोक दिया और 6 महीने के लिए जमा निकासी को निलंबित कर दिया। आरबीआई ने कहा, ''बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है।"
read more at भाषा