RBI ने वीज़ा, ओला व मणप्पुरम फाइनेंस पर लगाया कुल ₹3.7 करोड़ का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामक आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहने पर वीज़ा वर्ल्डवाइड लिमिटेड, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज़ और मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर कुल लगभग ₹3.7 करोड़ का जुर्माना लगाया है। वीज़ा पर ₹2.4 करोड़, मणप्पुरम फाइनेंस पर ₹41.5 लाख और ओला फाइनेंशियल सर्विसेज पर 2 अलग-अलग मामलों में ₹87.55 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
read more at Times Now


