Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RBI ने सरकार को अब तक का सर्वाधिक ₹2.69 लाख करोड़ का लाभांश देने का किया एलान

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 23 May, 2025
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार को ₹2.69 लाख करोड़ का लाभांश देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह आरबीआई द्वारा केंद्र सरकार को दिया गया अब तक का सर्वाधिक लाभांश है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई ने सरकार को ₹2.1 लाख करोड़ का लाभांश दिया था।