RCB ने HC में भगदड़ को लेकर याचिका दायर कर आपराधिक मामले को रद्द करने का किया अनुरोध
आरसीबी ने सोमवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आईपीएल-2025 जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने की मांग की। आरसीबी की मालिकाना हक वाली कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड ने दावा किया कि उसे इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।
read more at भाषा


