RCB से अलग हुए फाफ डुप्लेसी, फ्रेंचाइज़ी के लिए लिखा इमोशनल नोट
आरसीबी द्वारा टीम से रिलीज़ किए जाने के बाद फाफ डुप्लेसी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट लिखा है। डुप्लेसी ने लिखा, "मुझे बेंगलुरु और आरसीबी के अद्भुत लोगों से प्यार हो गया। मैं इन यादों और इससे जुड़े संबंधों को हमेशा साथ रखूंगा।" आरसीबी के रिटेन नहीं करने पर डुप्लेसी को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने ₹2 करोड़ में खरीदा है।
read more at NewsBytes हिन्दी


