Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
Rippling को-फाउंडर प्रसन्ना ने पत्नी के 'सेक्स प्रीडेटर' वाले आरोपों का दिया जवाब
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday 26 March, 2025
'रिपलिंग' के को-फाउंडर प्रसन्ना शंकर ने अलग रह रही पत्नी दिव्या द्वारा उन्हें 'सेक्स प्रीडेटर' कहे जाने पर जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि दिव्या ने सिंगापुर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस ने उन्हें (प्रसन्ना) क्लीन चिट दी। बकौल प्रसन्ना, दिव्या ने उनपर वॉशिंगटन में यही आरोप लगाए।
read more at Inshorts
अगर कोई शख्स रोज़ एक कीवी खाए तो शरीर पर क्या असर होगा?
short by चंद्रमणि झा / on Friday 11 April, 2025
डॉक्टर कुणाल सूद ने रोज़ कीवी खाने की सलाह देते हुए कहा है कि यह डीएनए क्षति को कम करने और डीएनए मरम्मत को बढ़ावा देने में मददगार है। उन्होंने कहा, "डीएनए की रक्षा का मतलब...कैंसर का खतरा कम करना, इम्यूनिटी बढ़ाना और मस्तिष्क की रक्षा करना है।" कीवी में फाइबर होते हैं जो कब्ज़ से राहत दिला सकता है।
read more at Hindustan Times
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का अजेय अभियान जारी, RCB को उसके घर पर हराया
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
आईपीएल 2025 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उसके घर पर 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीज़न चार मैचों में यह चौथी जीत है। जीत के लिए मिले 164 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के नाबाद 93 रनों की मदद से 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।
read more at ESPNcricinfo
ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 26% टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए टाला गया: वाइट हाउस
short by रौनक राज / on Thursday 10 April, 2025
वाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 26% अतिरिक्त टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। ट्रंप ने चीन को छोड़कर 75+ देशों पर लागू रेसीप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों तक टाला है। गौरतलब है कि भारतीय उत्पादों पर ट्रंप का 26% टैरिफ लागू हो गया था।
सफेद दाढ़ी-बाल, ब्राउन जंपसूट...भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
अमेरिका से भारत लाए गए 26/11 आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह सफेद दाढ़ी-बाल में नज़र आ रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और एनआईए ऑफिस के पास सार्वजनिक आवाजाही पर प्रतिबंध लग गया है। एनआईए टीम ने तहव्वुर को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at X
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर NIA ने दी प्रतिक्रिया
short by रौनक राज / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद एनआईए ने पहली प्रतिक्रिया दी है। एनआईए ने कहा, "तहव्वुर राणा द्वारा सभी कानूनी रास्ते आज़माए जाने के बाद भी आखिरकार प्रत्यर्पण हो ही गया।" हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की याचिका को खारिज कर दिया था।
read more at X
एमएस धोनी करेंगे आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों में CSK की कप्तानी
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
चोट के कारण सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से एमएस धोनी आईपीएल-2025 के बाकी मैचों के लिए सीएसके की कप्तानी करेंगे। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। आईपीएल 2025 की अंकतालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर चल रही सीएसके शुक्रवार को केकेआर से भिड़ेगी।
read more at X
कौन है डेविड हेडली और 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा से उसका क्या संबंध है?
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का जन्म वॉशिंगटन डीसी में हुआ था। वह लंबे समय तक पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और मुंबई हमलों की रेकी के लिए भारत आया था। वहीं, डेविड हेडली की गवाही से हमले में तहव्वुर राणा की संलिप्तता का खुलासा हुआ।
read more at Times Now
26/11 आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को 16 साल बाद अमेरिका से लाया गया भारत
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने गई टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर की भारत प्रत्यर्पण किए जाने के खिलाफ अपील खारिज कर दी थी जिसके बाद उसे भारत लाया गया। एफबीआई ने 2009 में तहव्वुर को गिरफ्तार किया था। मुंबई हमले में 160+ लोगों की मौत हुई थी।
read more at News18
26/11 हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान ने दी पहली प्रतिक्रिया
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका द्वारा भारत को प्रत्यर्पित किए जाने पर पाकिस्तान ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए राणा से खुद को अलग किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेज़ों का नवीनीकरण नहीं कराया है और राणा की कनाडाई नागरिकता बहुत साफ है।"
read more at X
वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए जारी हुई उच्च स्तर की सुरक्षा चेतावनी
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने विंडोज़ इस्तेमाल करने वाले वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा चेतावनी जारी की है। सीईआरटी-इन ने बताया कि एक सुरक्षा समस्या के चलते अटैकर को इससे टार्गेटेड सिस्टम पर आर्बिटरी कोड या स्पूफिंग अटैक करने की अनुमति मिल जाती है। इससे 2.2450.6 से पहले के विंडोज़ वर्ज़न प्रभावित हुए हैं।
Load More