Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RRB का बड़ा फैसला, लेवल-1 के 32000 से अधिक पदों के लिए 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

short by तान्या झा / on Saturday, 4 January, 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप-डी) के 32,438 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में ढील देने का फैसला किया है। ​अब 10वीं ​पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करना और एनसीए या आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य था।