RRB ने जूनियर इंजीनियर के CBT-1 परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई व अन्य पद) के सीबीटी-1 परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) डालकर लॉग-इन करना होगा। सीबीटी-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सीबीटी-2 परीक्षा दे सकेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


