RSS के कार्यक्रम में शामिल होने पर सरकारी अफसर हुआ सस्पेंड, बीजेपी-कांग्रेस के बीच हुआ विवाद
रायचूर (कर्नाटक) में 12-अक्टूबर को आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर पंचायत विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। सरकार के अनुसार, "प्रवीण ने सरकारी कर्मचारियों की राजनीतिक तटस्थता सुनिश्चित करने वाले सिविल सर्विस नियमों का उल्लंघन किया है।" वहीं, बीजेपी ने इसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और 'देशभक्ति की भावना' पर हमला बताया है।
read more at लेटेस्टली


