RSS चीफ मोहन भागवत जिस ट्रेन में थे सवार उस पर यूपी में हुआ पथराव
गुरुवार रात दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। रेलवे सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि भागवत E1 कोच में सीट नंबर 39, 40 पर सवार थे और पत्थर सीट नंबर 50 पर लगा। इसमें किसी को कोई चोट नहीं लगी।
read more at Hindustan Times


