Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SBI के नाम पर शेयर हो रहे हैं डीपफेक वीडियो, बैंक ने जारी की चेतावनी

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 6 March 2025
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बैंक के नाम पर शेयर हो रहीं डीपफेक वीडियोज़ को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एसबीआई अधिकारियों के हवाले से वीडियोज़ सर्कुलेट हो रहे हैं जिनमें स्कीमों की जानकारी दी जा रही है। बकौल बैंक, वह ऐसी किसी स्कीम का प्रचार नहीं करता जिसमें असामान्य रिटर्न मिलने की बात कही गई हो।