SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिसंबर से लोन लेना होगा सस्ता
आरबीआई की रेपो रेट कटौती के बाद SBI ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में 25-बेसिस पॉइंट्स की कमी कर इसे 7.90% कर दिया है। वहीं, सभी टेन्योर के लिए MCLR में भी 5-बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है। 15 दिसंबर से होम लोन, पर्सनल लोन समेत EBLR और MCLR से जुड़े लोन लेने वालों की EMI घटेगी।
read more at हिन्दुस्तान


