Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SBI ने 6,589 पदों पर क्लर्क की भर्ती परीक्षा की जारी की डेट

short by श्वेता यादव / on Thursday, 11 September, 2025
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर असोसिएट यानी क्लर्क के कुल 6,589 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बैंक द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा होगी। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹64480 तक प्रति माह वेतन मिलेगा।