Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SBI ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए किया डिविडेंड का एलान, प्रति शेयर ₹15.90 मिलेंगे

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 4 May, 2025
भारतीय स्टेट बैंक का 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10% घटकर ₹18,643 करोड़ रहा है। हालांकि, बैंक ने हर शेयर पर ₹15.90 के डिविडेंड का एलान किया है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 मई और भुगतान तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर ₹1,43,876 करोड़ हो गई।