SBI में स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों के 1511 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों के 1,511 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 14 अक्टूबर-2024 कर दी है। उम्मीदवार sbi.co.in या bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पहले एक वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा जिसके बाद मानकों के मुताबिक सर्विस कंफर्म की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


