Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SBI से होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक ने होम लोन के ब्याज दर में की कटौती

short by आकांक्षा / on Sunday, 16 February, 2025
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में कटौती की घोषणा की है। इससे होम लोन समेत कई अन्य लोन पर ब्याज दरें घटेंगी जिससे ग्राहकों को ईएमआई कम चुकानी होगी। ईबीएलआर को 9.15% से घटाकर 8.90% किया गया जबकि आरएलएलआर अब 8.75% से घटकर 8.50% हो गया है।