SC के दखल के बाद आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड
सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले में 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें उत्तर डिवीज़न में तैनात 2 सहायक आयुक्त और कोलकाता पुलिस की विशेष शाखा में तैनात एक निरीक्षक शामिल है। ये तीनों पुलिस अधिकारी घटना की रात अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी थे।
read more at ABP न्यूज़


