Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SC ने पूजा स्थल अधिनियम पर याचिका की खारिज, कहा- बार-बार दाखिल करना बंद करें

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 1 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 'पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991' को चुनौती देने वाली एक नई याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "यह वही याचिका है। बार-बार याचिकाएं दाखिल करना बंद करें।" याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी यह याचिका बाकी याचिकाओं से अलग है। कोर्ट ने 17 फरवरी को ऐसी 7 याचिकाओं पर सुनवाई टाली दी थी।