Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SC ने सुनाया बड़ा फैसला, अनैतिक कामों को लेकर नौकरी गंवाने पर ग्रैच्युटी से धोना पड़ सकता है हाथ

short by रौनक राज / on Friday, 21 February, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियोक्ता अनैतिक कामों को लेकर नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को ग्रैच्युटी का भुगतान करने से मना कर सकता है। बकौल कोर्ट, कर्मचारी की ग्रैच्युटी ज़ब्त करने के लिए अब आपराधिक दोषसिद्धि ज़रूरी नहीं है। गौरतलब है कि किसी कंपनी में कम-से-कम 5 साल लगातार काम करने पर कोई कर्मचारी ग्रैच्युटी का हकदार बनता है।