Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SC ने संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी व सेकुलर शब्द हटाने की मांग वाली याचिका की खारिज

short by अपर्णा / on Monday, 25 November, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' और 'अखंडता' जैसे शब्द जोड़ने वाले 1976 के संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाओें को सोमवार को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कथित तौर पर कहा कि इन याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी व अन्य लोगों ने याचिकाएं दायर की थीं।
read more at Hindustan Times