SENA देशों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बने बुमराह
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 विकेट चटकाकर एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पेसर वसीम अकरम को पीछे छोड़ा है। बुमराह ने 60 पारियों में 148 विकेट जबकि अकरम ने 55 पारियों में 146 विकेट लिए थे।
read more at NewsBytes हिंदी


