Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के चलते दिल्ली के 33 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस

short by खुशी / on Wednesday, 2 September, 2026
दिल्ली में एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 33 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इनमें से लगभग 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां/खामियां मिली हैं जबकि 14 लाख वोटरों के नाम 2002 की मतदाता सूची से मैच नहीं हो पाए। इन मतदाताओं से पात्रता साबित करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़-स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।